राष्ट्रमंडल खेल 2026 : गुलवीर सिंह ने 10 हजार मीटर रेस में रचा इतिहास, हरजिंदर कौर ने भी जीता सिल्वर; मेडल टैली में भारत 9वें स्थान पर

खेल डेस्क

ग्लासगो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पांचवें दिन भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। भारत ने मंगलवार देर रात प्रतियोगिता में 2 सिल्वर (रजत) मेडल अपने नाम किए।। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

ग्लासगो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पांचवें दिन भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। भारत ने मंगलवार देर रात प्रतियोगिता में 2 सिल्वर (रजत) मेडल अपने नाम किए। इसके साथ ही भारतीय मुक्केबाजों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देश के लिए तीन और मेडल पक्के कर दिए हैं।

गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास
पुरुषों की 10 हजार मीटर रेस स्पर्धा में भारतीय एथलीट गुलवीर सिंह ने दूसरा स्थान हासिल कर सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। इसके साथ ही वह राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में 10,000 मीटर रेस इवेंट में भारत के लिए पदक जीतने वाले पहले एथलीट बन गए हैं।

हरजिंदर कौर ने वेटलिफ्टिंग में बिखेरा जलवा

इससे पहले महिला भारोत्तोलक (वेटलिफ्टर) हरजिंदर कौर ने भारत की मेडल तालिका में सिल्वर पदक जोड़ा। उन्होंने स्नैच और क्लीन एंड जर्क मिलाकर कुल 227 किलोग्राम वजन उठाकर दूसरा स्थान हासिल किया और देश को गौरवान्वित किया।

बॉक्सिंग में 3 मेडल पक्के

मुक्केबाजी रिंग से भी भारत के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। भारत के तीन मुक्केबाजों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में प्रवेश करने के साथ ही तीनों मुक्केबाजों ने भारत के लिए कम से कम कांस्य (ब्रॉन्ज) पदक पक्के कर लिए हैं।

गुलवीर और हरजिंदर के रजत पदकों के बावजूद भारत पदक तालिका में आठवें स्थान से खिसककर नौवें नंबर पर आ गया है।

भारत का अब तक का प्रदर्शन: 2 गोल्ड (स्वर्ण) समेत कुल 12 पदक।

शीर्ष पर ऑस्ट्रेलिया: ऑस्ट्रेलिया 35 गोल्ड सहित कुल 80 पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.