सोनौली बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई: थाईलैंड से वाया काठमांडू लाया जा रहा 6.2 किलो गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) और कस्टम विभाग की संयुक्त टीम ने तस्करी के एक अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) और कस्टम विभाग की संयुक्त टीम ने तस्करी के एक अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। नियमित जांच के दौरान टीम ने 6 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में दो पुरुष और एक महिला समेत तीन तस्करों को हिरासत में लिया गया है।

थाईलैंड से जुड़ा है तस्करी का नेटवर्क

पूछताछ में तस्करों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। बरामद गांजा हवाई मार्ग के जरिए थाईलैंड से काठमांडू पहुँचाया गया था। वहाँ से इसे भारत-नेपाल मैत्री बस के माध्यम से दिल्ली ले जाने की योजना थी। सोनौली सीमा पर यात्रियों की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए जब तलाशी ली गई, तो उनके बैग से नशीला पदार्थ बरामद हुआ।

जांच में जुटी एजेंसियां

असिस्टेंट कमांडेंट सी. विवेक ने बताया कि बरामद गांजे का वजन 6.2 किलोग्राम है। सुरक्षा एजेंसियां अब इस बड़े नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान करने में जुटी हैं। सीमा पर तस्करी रोकने के लिए जांच अभियान और तेज कर दिया गया है। फिलहाल, तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.