महराजगंज: आदित्य चौरसिया हत्याकांड में बढ़ा तनाव, गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार से परिजनों का इनकार

महराजगंज

महराजगंज क्षेत्र के चर्चित आदित्य चौरसिया हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। न्याय की मांग को लेकर मृतक के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से साफ इनकार कर दिया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज क्षेत्र के चर्चित आदित्य चौरसिया हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। न्याय की मांग को लेकर मृतक के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से साफ इनकार कर दिया है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की कार्रवाई अभी तक संतोषजनक नहीं रही है और हत्या के मुख्य आरोपी अब भी कानून की पकड़ से बाहर हैं।

परिजनों ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि जब तक सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। इस घोषणा के बाद से गांव और अस्पताल परिसर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। परिजनों की मांग है कि दोषियों को तुरंत सलाखों के पीछे भेजा जाए। प्रशासन परिजनों को समझाने-बुझाने की कोशिश में जुटा है, लेकिन परिजन अपनी मांग पर अडिग हैं, जिससे क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

 

 

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]