‘बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं’: सिसवा में ‘हमारे आंगन हमारे बच्चे’ उत्सव संपन्न

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सिसवा ब्लॉक परिसर में बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में ‘हमारे आंगन हमारे बच्चे’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सिसवा ब्लॉक परिसर में बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में ‘हमारे आंगन हमारे बच्चे’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी बंशीधर सिंह ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया, जिसके बाद उच्च प्राथमिक विद्यालय कोठीभार की छात्राओं ने मनमोहक सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।

आंगनबाड़ी है संस्कारों का केंद्र

मुख्य अतिथि बंशीधर सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों की पहली शिक्षा, मुस्कान और संस्कारों का केंद्र होता है। विशिष्ट अतिथि डायट प्रवक्ता अरुण कुमार मिश्र ने संबोधित करते हुए कहा कि “बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं।” उन्होंने जोर दिया कि अब आंगनबाड़ी केंद्र ‘बाल वाटिका’ के रूप में बेसिक शिक्षा का अभिन्न अंग हैं। समय की मांग है कि दोनों विभाग समन्वय बनाकर एक सच्चे नागरिक के निर्माण में योगदान दें।

निपुण बच्चे हुए सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान प्राथमिक विद्यालय रायपुर, सिसवा प्रथम और कोठीभार के बच्चों की प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर सिसवा क्षेत्र के 9 संकुलों के 45 निपुण बच्चों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वरिष्ठ एआरपी अरविंद जायसवाल ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। इस दौरान मनोज आर्या, सूरज यादव, देवेंद्र पटेल सहित भारी संख्या में शिक्षक और आंगनबाड़ी सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.