बरेली: स्मैक तस्करी के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, दो सगे भाइयों समेत तीन गिरफ्तार

बरेली

बरेली जनपद के नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बारादरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बरेली जनपद के नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बारादरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घेराबंदी कर दो सगे भाइयों सहित तीन स्मैक सप्लायरों को गिरफ्तार किया है, जबकि इनका एक साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार तस्करों के पास से 312 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान फरीदपुर निवासी देवेश सिंह और उसके भाई कमल कुमार के रूप में हुई है। इनके साथ बिथरी चैनपुर का अनिकेत साहू भी पकड़ा गया है। पुलिस ने इनके पास से एक तमंचा, कारतूस और तस्करी में इस्तेमाल होने वाली बाइक भी जब्त की है।

पूछताछ में पता चला है कि ये आरोपी लंबे समय से क्षेत्र में स्मैक की सप्लाई कर रहे थे। पुलिस फरार आरोपी राजवीर की तलाश में दबिश दे रही है। बारादरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

 

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.