डिबाई: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पुरस्कार वितरण के साथ ‘वार्षिक खेलकूद महोत्सव’ का भव्य समापन

बुलन्दशहर

बुलन्दशहर जनपद के डिबाई स्थित पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, पला कसेर में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद महोत्सव का समापन शुक्रवार को धूमधाम से हुआ। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

बुलन्दशहर जनपद के डिबाई स्थित पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, पला कसेर में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद महोत्सव का समापन शुक्रवार को धूमधाम से हुआ। कार्यक्रम में खेल भावना के साथ-साथ सांस्कृतिक छटा भी देखने को मिली, जिसमें छात्राओं ने अपनी प्रतिभा से दर्शकों का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि का प्रेरक संबोधन

समारोह के मुख्य अतिथि, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सी.पी. अग्रवाल ने छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में छात्राओं को संस्कारवान और अनुशासित बनने की प्रेरणा दी। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि छात्राओं को सोशल मीडिया और मोबाइल के भटकाव से दूर रहकर केवल अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

180 छात्राओं ने दिखाया दम

प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार ने बताया कि इस महोत्सव में लगभग 180 छात्राओं ने दौड़, कबड्डी, रस्साकशी, क्रिकेट, खो-खो, बैडमिंटन और टेबल टेनिस जैसी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी विजेताओं को शील्ड और प्रतिभागियों को मेडल प्रदान किए गए। नोडल तहसील माध्यमिक रविंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में खेल प्रभारी वीर प्रताप सिंह, क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रभारी माया यादव सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।

अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्थानीय सहयोगियों और एसएमडीसी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.