विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ गायब, 274 मिलियन फैंस में मचा हड़कंप, अब हुई किंग की वापसी

खेल डेस्क

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के प्रशंसकों के लिए शुक्रवार का दिन सस्पेंस और बेचैनी भरा रहा।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के प्रशंसकों के लिए देर रात शुक्रवार का दिन सस्पेंस और बेचैनी भरा रहा। दुनिया भर में 270 मिलियन (27 करोड़) से अधिक फॉलोअर्स वाले कोहली का आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक प्लेटफॉर्म से गायब हो गया, जिससे सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया।

“User Not Found” देख उड़े फैंस के होश

जब फैंस ने विराट की प्रोफाइल सर्च की, तो वहां “User not found” या “Sorry, this page isn’t available” का मैसेज दिखाई देने लगा। देखते ही देखते यह खबर जंगल की आग की तरह फैल गई। लोग कयास लगाने लगे कि क्या विराट ने सोशल मीडिया से संन्यास ले लिया है या उनका अकाउंट हैक हो गया है? बेचैनी इतनी बढ़ गई कि फैंस ने अनुष्का शर्मा के पोस्ट पर जाकर विराट की खैरियत पूछना शुरू कर दिया।

भाई विकास कोहली का अकाउंट भी हुआ सस्पेंस का शिकार

हैरानी की बात यह रही कि सिर्फ विराट ही नहीं, बल्कि उनके भाई विकास कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट भी इसी दौरान गायब मिला। दो सगे भाइयों के अकाउंट्स का एक साथ प्रोफाइल से हटना किसी तकनीकी खामी की ओर इशारा कर रहा था, लेकिन आधिकारिक जानकारी न होने के कारण अफवाहों का बाजार गर्म रहा।

अकाउंट वापस आने के बाद फैंस ने जताई खुशी

जैसे ही विराट का अकाउंट वापस आया, कमेंट्स में The king is back और Finally you are back” जैसे संदेश आने लगे. एक यूजर ने लिखा कि आज तो डर ही दिया था भाई, क्यों दिल को तनाव देते हो अकाउंट बंद करके.

 

Voice Of News 24