बलिया
बलिया जनपद की बांसडीह कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद की बांसडीह कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त नाजायज चाकू भी बरामद किया है।
क्या था मामला?
बीती 22 जनवरी 2026 को इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाने और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान प्रतिवादियों ने जान से मारने की नीयत से वादी के भतीजे पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस संबंध में बांसडीह कोतवाली में बीएनएस (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। बुधवार को उप-निरीक्षक आदित्य कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त भागने की फिराक में हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खरौनी मोड़ के पास से घेराबंदी कर दो अभियुक्तों को दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त
अनीश यादव (20 वर्ष), निवासी फिरंगीटोला खरौनी।
बंटी यादव उर्फ रणजीत (19 वर्ष), निवासी फिरंगीटोला खरौनी।
चाकू बरामद, बढ़ी धाराएं
गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त अनीश यादव के पास से हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद हुआ, जिसके बाद मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई है। पुलिस ने विधिक कार्यवाही पूरी कर दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है।
घोसी: प्रतिभा खोज परीक्षा में मेधावियों का जलवा, 56 छात्र सम्मानित; आंचल ने मारी बाजीhttps://t.co/IzoQTEBOIl
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 28, 2026





















