अलीगढ़
अलीगढ़ जनपद के टप्पल थाना पुलिस ने शराब के ठेके में हुई चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

अलीगढ़ जनपद के टप्पल थाना पुलिस ने शराब के ठेके में हुई चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की गई भारी मात्रा में शराब बरामद की है, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 2.50 लाख रुपये बताई जा रही है।
ऐसे हुआ खुलासा
टप्पल थाना क्षेत्र में पिछले दिनों चोरों ने एक शराब के ठेके को निशाना बनाया था। मामला दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा। बरामद शराब की पेटियों को चोरों ने ठिकाने लगाने की योजना बनाई थी, जिसे पुलिस ने विफल कर दिया।
कानूनी कार्रवाई
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की घटनाओं की कड़ियों को जोड़ा जा सके।
घोसी: प्रतिभा खोज परीक्षा में मेधावियों का जलवा, 56 छात्र सम्मानित; आंचल ने मारी बाजीhttps://t.co/IzoQTEBOIl
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 28, 2026





















