बलिया का कटहल नाला बनेगा “जूही चौपाटी”, परिवहन मंत्री ने किया 18.07 करोड़ की योजना का शिलान्यास

बलिया

बलिया जनपद के ऐतिहासिक कटहल नाला की सूरत अब पूरी तरह बदलने वाली है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के ऐतिहासिक कटहल नाला की सूरत अब पूरी तरह बदलने वाली है। मंगलवार को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने 18.07 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इसके सुंदरीकरण एवं विकास कार्य का विधिवत भूमि पूजन और शिलान्यास किया। इस परियोजना के माध्यम से प्राचीन राजाओं की धरोहर कटहल नाला को मुंबई की तर्ज पर “जूही चौपाटी” के रूप में विकसित किया जाएगा।

मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि यह नाला एशिया के प्रसिद्ध सुरहा ताल को गंगा नदी से जोड़ता है और अपनी विशिष्ट भौगोलिक बनावट के कारण दोनों दिशाओं में बहने के लिए जाना जाता है। शहर के बीचों-बीच गुजरने वाले इस 5 किमी लंबे नाले के सुंदरीकरण के लिए 19 करोड़ और सिंचाई विभाग द्वारा सफाई के लिए 2 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

पर्यटन और पर्यावरण का होगा संगम

परियोजना के प्रथम चरण में प्रबंधापुर पुल से रामपुर महावल बैराज तक 2 किमी क्षेत्र का कायाकल्प होगा। कार्यदायी संस्था सीएनडीएस (जल निगम) द्वारा यहाँ बोल्डर पिचिंग, सरफेस पार्किंग, लैंडस्केपिंग, सोलर लाइटिंग और मियावाकी फॉरेस्ट (सघन वन) जैसे कार्य कराए जाएंगे। इससे न केवल शहर को जलभराव से मुक्ति मिलेगी, बल्कि यह पर्यटन का मुख्य केंद्र भी बनेगा।

इस ऐतिहासिक अवसर पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा और पूर्व मंत्री नारद राय सहित तमाम गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने कार्य को गुणवत्तापूर्ण और समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.