बलिया: गोंड जनजाति प्रमाण पत्र के लिए तहसील पर डटे अभ्यर्थी, भर्ती की अंतिम तिथि नजदीक

बलिया

बलिया उत्तर प्रदेश में लेखपाल और पुलिस भर्ती की अंतिम तिथि नजदीक आते ही गोंड जनजाति के अभ्यर्थियों में हड़कंप मचा हुआ है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

बलिया उत्तर प्रदेश में लेखपाल और पुलिस भर्ती की अंतिम तिथि नजदीक आते ही गोंड जनजाति के अभ्यर्थियों में हड़कंप मचा हुआ है। लेखपाल भर्ती (28 जनवरी) और पुलिस कांस्टेबल भर्ती (30 जनवरी) में आरक्षित सीटों का लाभ लेने के लिए सैकड़ों छात्र मंगलवार देर रात तक बलिया सदर मॉडल तहसील पर जमे रहे।

अभ्यर्थियों का कहना है कि लेखपाल भर्ती में 160 और पुलिस भर्ती में 647 सीटें अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित हैं, लेकिन प्रमाण पत्र न मिलने के कारण उनका भविष्य अधर में लटका है। मंगलवार सुबह 11 बजे अभ्यर्थी अपने ऑनलाइन आवेदनों और पुराने राजस्व अभिलेखों (1356 व 1359 फसली खतौनी) के साथ एसडीएम और तहसीलदार के पास पहुंचे। उन्होंने दलील दी कि जब उनके दादा, पिता और भाइयों के प्रमाण पत्र पहले जारी हो चुके हैं, तो उन्हें अब क्यों रोका जा रहा है?

 

 

Voice Of News 24