फरेंदा: ब्लॉक कार्यालय पर आन-बान-शान से फहराया गया तिरंगा, एकता और विकास के संकल्प के साथ मना गणतंत्र दिवस

फरेंदा 

महराजगंज में 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सोमवार को क्षेत्र पंचायत कार्यालय फरेंदा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज में 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सोमवार को क्षेत्र पंचायत कार्यालय फरेंदा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा परिसर तिरंगे की छटा और देशभक्ति के नारों से सराबोर नजर आया।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने किया ध्वजारोहण समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम प्रकाश सिंह ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी अतुल कुमार समेत ब्लॉक के कर्मचारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य और विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई।

जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राम प्रकाश सिंह ने कहा कि देश की एकता और अखंडता तभी मजबूत होगी जब हमारे ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास होगा।

बीडीओ अतुल कुमार ने ब्लॉक में चल रही विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन ग्रामीण उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है। ग्राम प्रधानों ने भी पूर्व ब्लॉक प्रमुख के विचारों का समर्थन करते हुए क्षेत्र में आपसी भाईचारा बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों और स्थानीय कलाकारों द्वारा देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति दी गई, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में मिठाई और प्रसाद वितरण के साथ समारोह का समापन हुआ।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम में प्रदीप कुमार दुबे, अभिषेक कुमार पांडे, वेद प्रकाश, विनय सिंह, विकास, सुरेश कुमार चौरसिया, ज्ञानेंदु विमल, आशुतोष आर्य, आकाश यादव, संतोष सिंह यादव, संतोष कुमार राणा, प्रताप सिंह, विनोद कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण और पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Voice Of News 24