रायपुर में चला टीम इंडिया का तूफान,ईशान और सूर्या की आतिशी पारियों से न्यूजीलैंड पस्त, भारत ने 7 विकेट से जीता दूसरा टी20

रायपुर

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारतीय बल्लेबाजों ने रनों का ऐसा सैलाब लाया कि न्यूजीलैंड के 208 रनों का विशाल लक्ष्य बौना साबित हो गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारतीय बल्लेबाजों ने रनों का ऐसा सैलाब लाया कि न्यूजीलैंड के 208 रनों का विशाल लक्ष्य बौना साबित हो गया। टीम इंडिया ने दूसरे टी20 मुकाबले में कीवी टीम को 7 विकेट से रौंदकर सीरीज में शानदार वापसी की है। भारत ने यह विशाल लक्ष्य 28 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया।

ईशान किशन का धमाका कमबैक हो तो ऐसा!

टीम में वापसी कर रहे ईशान किशन आज अलग ही तेवर में नजर आए। हालांकि, अभिषेक शर्मा पहली ही गेंद पर शून्य पर आउट हो गए, लेकिन ईशान ने दबाव को हावी नहीं होने दिया। उन्होंने मात्र 21 गेंदों में अर्धशतक जड़कर आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। ईशान ने 240 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 32 गेंदों में 78 रन (9 चौके, 2 छक्के) कूट डाले। जब तक ईश सोढ़ी ने उन्हें आउट किया, भारत मैच पर पूरी तरह पकड़ बना चुका था।

कप्तान सूर्या की विराट पारी 14 महीने का सूखा खत्म

ईशान के बाद मोर्चा संभाला कप्तान सूर्यकुमार यादव ने। सूर्या ने मैदान के चारों ओर अपने सिग्नेचर 360-डिग्री शॉट्स खेलकर कीवी गेंदबाजों को बेबस कर दिया। सूर्या ने 23 गेंदों में पचासा पूरा किया, जो पिछले 14 महीनों और 23 पारियों के बाद उनके बल्ले से निकला पहला टी20 अर्धशतक है। वह 82 रनों पर नाबाद लौटे। दूसरे छोर पर शिवम दुबे ने भी 18 गेंदों में 36 रनों की तूफानी पारी खेलकर सूर्या का बखूबी साथ निभाया।

संजू का फ्लॉप शो और कीवी बल्लेबाजों का संघर्ष

जहाँ ईशान और सूर्या ने महफिल लूटी वहीं संजू सैमसन (6 रन) एक बार फिर मिले मौके को भुनाने में नाकाम रहे। इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने रचिन रवींद्र (44) और कप्तान मिचेल सेंटनर (नाबाद 47) की बदौलत 208 रन बनाए थे। भारतीय गेंदबाजों के लिए दिन कठिन रहा; अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 53 रन लुटाए। हालांकि, हर्षित राणा और कुलदीप यादव ने बीच के ओवरों में अंकुश लगाने की कोशिश की।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.