शामली: अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई कार, व्यापारी समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत

शामली

शामली जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव कुडाना मार्ग पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


शामली जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव कुडाना मार्ग पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। फरीदाबाद से दवाई लेकर लौट रहे एक व्यापारी और उनके साथ मौजूद युवक की कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराने के बाद पास के खेत में जा गिरी। इस दुखद घटना में कार सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा इतना जोरदार था कि कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान होने के बाद उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है, जहाँ कोहराम मचा हुआ है।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार या नींद की झपकी माना जा रहा है। सदर कोतवाली पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

 

 

 

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]