सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के आह्वान पर उत्तर प्रदेश में चलाए जा रहे “मनरेगा बचाओ संघर्ष” अभियान ने अब बांसी में भी जोर पकड़ लिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के आह्वान पर उत्तर प्रदेश में चलाए जा रहे “मनरेगा बचाओ संघर्ष” अभियान ने अब बांसी में भी जोर पकड़ लिया है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देशन में मंगलवार को बांसी ब्लॉक की बरदही न्याय पंचायत स्थित आमा माफी ग्राम में विशाल जनसभा एवं श्रमिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मजदूरों के हक पर डाका डालने का आरोप कांग्रेस के जिला कॉर्डिनेटर राजन श्रीवास्तव और युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अश्विनी सिंह सोलंकी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा के मूल स्वरूप (VB-G RAM G में बदलाव) को बदलकर श्रमिकों के काम की गारंटी खत्म करना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने मनरेगा से ‘महात्मा गांधी’ का नाम हटाकर और नौकरशाही का हस्तक्षेप बढ़ाकर गरीबों के सुरक्षा कवच को कमजोर किया है।
₹400 दिहाड़ी और रोजगार की गारंटी ब्लॉक अध्यक्ष शिवकुमार दुबे द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने मनरेगा श्रमिकों के लिए ₹400 प्रतिदिन दिहाड़ी और 100 दिन के काम की पक्की गारंटी की मांग की। वरिष्ठ समाजसेवी संतराम शर्मा और जिला उपाध्यक्ष कृष्ण बहादुर सिंह ने श्रमिकों को उनके अधिकारों के प्रति सजग किया।
इस दौरान सतीश चंद्र त्रिपाठी, हरिद्वार शर्मा, सुबास प्रजापति, और सैकड़ों की संख्या में श्रमिक मौजूद रहे, जिन्होंने सरकार की नीतियों के विरुद्ध एकजुटता दिखाई।
निचलौल: धीरेंद्र प्रताप सिंह भूमि विकास बैंक के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचितhttps://t.co/7rITfKaZbo
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 20, 2026























