मैनपुरी: पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव ने भरी हुंकार, PDA प्रहरियों को दिया जीत का मंत्र

मैनपुरी

मैनपुरी जनपद के आगामी चुनावों की तैयारियों को धार देने के लिए समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव ने मंगलवार को भोगांव विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मैनपुरी जनपद के आगामी चुनावों की तैयारियों को धार देने के लिए समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव ने मंगलवार को भोगांव विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान उन्होंने ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) प्रहरियों के साथ सीधा संवाद कर चुनावी रणनीति साझा की।

कार्यकर्ताओं को दी जिम्मेदारी बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। उन्होंने बूथ स्तर पर मजबूती बनाने और सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। तेज प्रताप यादव ने कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाते हुए चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के लिए विशेष ‘जीत के मंत्र’ दिए।

भोगांव में चुनावी हलचल तेज भोगांव विधानसभा में आयोजित इस बैठक में भारी संख्या में क्षेत्रीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूर्व सांसद के इस दौरे से समाजवादी खेमे में खासा उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने प्रहरियों को सतर्क रहने और जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं के समाधान में सहायक बनने के निर्देश दिए, ताकि चुनावी जमीन को और मजबूत किया जा सके।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.