बस्ती
बस्ती जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कलवारी और थाना नगर की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बस्ती जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कलवारी और थाना नगर की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक अवैध असलहा फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए भारी मात्रा में निर्मित असलहे और उन्हें बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
छापेमारी में पकड़े गए हथियार पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र के एक सुनसान स्थान पर अवैध हथियारों का निर्माण किया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जब पुलिस ने दबिश दी, तो मौके से 05 अवैध तमंचे और 05 जिंदा कारतूस बरामद हुए। इसके साथ ही पुलिस ने असलहा बनाने में प्रयुक्त होने वाली भट्ठी, रेती, ड्रिल मशीन और अन्य लोहे के उपकरण भी जब्त किए हैं।
पुलिस की मुस्तैदी की सराहना इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह को बड़ा झटका लगा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इन हथियारों की सप्लाई कहाँ-कहाँ की जानी थी और इस नेटवर्क में और कौन लोग शामिल हैं।
निचलौल: धीरेंद्र प्रताप सिंह भूमि विकास बैंक के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचितhttps://t.co/7rITfKaZbo
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 20, 2026


















