बलरामपुर
बलरामपुर जनपद की साइबर सेल और समस्त थानों की CEIR टीम ने तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए एक बड़ी कामयाबी हासिल की है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद की साइबर सेल और समस्त थानों की CEIR टीम ने तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने विभिन्न स्थानों से गुम हुए 132 स्मार्टफोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये आंकी गई है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एसपी ने इन मोबाइल फोनों को उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किया।
अभियान के तहत हुई बरामदगी पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत, दूरसंचार विभाग के CEIR पोर्टल (संचार साथी), यूपीकॉप ऐप और विभिन्न थानों में प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर जल्द कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी अपराध डॉ. जितेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में साइबर टीम ने सर्विलांस और आधुनिक तकनीक की मदद से इन फोनों को ट्रैक कर बरामद किया।
जनता ने जताया पुलिस पर विश्वास अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर नागरिकों के चेहरे खिल उठे। उपस्थित लोगों ने बलरामपुर पुलिस की कार्यप्रणाली और प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल पुलिस के प्रति जनता के विश्वास को और मजबूत करती है। एसपी ने घोषणा की कि मोबाइल बरामद करने वाली साइबर टीम को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।
पुलिस की अपील एसपी विकास कुमार ने बताया कि गुमशुदा मोबाइल बरामदगी की यह प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि मोबाइल खोने पर तत्काल ‘संचार साथी’ पोर्टल या यूपीकॉप ऐप पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं, ताकि तकनीकी टीम समय रहते उन पर कार्रवाई कर सके।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 20 जनवरी का दिन क्यों है खासhttps://t.co/6IYfhBuLCb
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 20, 2026





















