महराजगंज: पुलिस की घेराबंदी देख पलटी पिकअप, 8 गोवंश बरामद; क्रूरता के कारण 4 की मौत

महराजगंज

महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल सीमा से सटे बरगदवा और ठूठीबारी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह पुलिस ने गो-तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल सीमा से सटे बरगदवा और ठूठीबारी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह पुलिस ने गो-तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर पीछा करने के दौरान तस्करों की पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें क्रूरतापूर्वक लादे गए 8 गोवंश बरामद हुए हैं।

 

पीछा करने पर पलटी पिकअप, तस्कर फरार जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि एक सफेद पिकअप (UP57 BT 3844) में गोवंशीय पशुओं को वध हेतु ले जाया जा रहा है। खैराटी चौराहे के पास घेराबंदी देख चालक ने वाहन तेज रफ्तार में भगाना शुरू कर दिया। पुलिस द्वारा पीछा करने पर ग्राम सेमरहना के पास चकरोड पर पिकअप पलट गई। अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर अभियुक्त मौके से फरार हो गए।

4 पशुओं की मौत, अज्ञात पर मुकदमा दर्ज वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 4 गाय और 4 बछड़े अत्यंत क्रूरता से बंधे मिले। सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्साधिकारी ने परीक्षण के बाद 3 गायों और 1 बछड़े को मृत घोषित कर दिया। शेष 4 पशुओं को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है।

थानाध्यक्ष बरगदवा शैलेन्द्र शुक्ला ने बताया कि अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा (संख्या 06/2026) पंजीकृत किया गया है। टीम में उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव, विवेक कुमार सिंह और प्रणव कुमार ओझा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.