फरेंदा: संपूर्ण समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, एडीएम ने 5 मामलों का मौके पर किया निस्तारण

महराजगंज

महराजगंज जनपद के तहसील परिसर फरेंदा में शनिवार को ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के तहसील परिसर फरेंदा में शनिवार को ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (एडीएम) नवनीत कुमार और उपजिलाधिकारी (एसडीएम) शैलेंद्र कुमार गौतम ने जनता की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और उनके त्वरित निस्तारण के प्रयास किए।

समाधान दिवस के दौरान कुल 53 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें राजस्व, पुलिस और विकास कार्यों से संबंधित मामले प्रमुख रहे। अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए 5 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर फरियादियों को तुरंत राहत प्रदान की। शेष 48 मामलों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए निर्देशित किया गया कि इनका स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।

अपर जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जन-सुनवाई में आने वाली शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप समयबद्ध और पारदर्शी समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। इस दौरान तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के ब्लॉक और तहसील स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.