बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी श्रुति (IAS) की अध्यक्षता में ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी श्रुति (IAS) की अध्यक्षता में ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 55 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 2 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध समाधान हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को हस्तांतरित किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) दिनेश कुमार सिंह ने पुलिस से जुड़े मामलों की समीक्षा की। उन्होंने क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए कि शिकायतों की जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जाए। एसएसपी ने चेतावनी दी कि निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही, पक्षपात या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
समाधान दिवस में सर्वाधिक मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे, इसके अतिरिक्त पुलिस, सिंचाई, वन विभाग और नगर पालिका से जुड़ी समस्याएं भी छाई रहीं। कार्यक्रम में तहसीलदार, ईओ, विभिन्न थाना प्रभारी और संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने फरियादियों को आश्वस्त किया कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 17 जनवरी का दिन क्यों है खासhttps://t.co/4BMandBdBH
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 17, 2026





















