डिबाई: नवनिर्मित ‘चौकी गंगाघाट’ का भव्य उद्घाटन, सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के थाना रामघाट क्षेत्र के अंतर्गत नवनिर्मित चौकी गंगाघाट का विधिवत लोकार्पण शनिवार को जिलाधिकारी श्रुति (IAS) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह (IPS) द्वारा किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के थाना रामघाट क्षेत्र के अंतर्गत नवनिर्मित चौकी गंगाघाट का विधिवत लोकार्पण शनिवार को जिलाधिकारी श्रुति (IAS) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह (IPS) द्वारा किया गया। इस नई पुलिस चौकी की स्थापना को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने और अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

लोकार्पण समारोह के दौरान अधिकारियों ने संयुक्त रूप से शिलापट्ट का अनावरण किया और नवनिर्मित भवन का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि गंगाघाट चौकी के संचालन से स्थानीय नागरिकों को पुलिस सहायता के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और त्वरित न्याय सुनिश्चित होगा। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि वे जनता के साथ शालीन व्यवहार रखें और शिकायतों का निष्पक्ष निस्तारण करें।

कार्यक्रम में एसपी ग्रामीण डॉ. तेजवीर सिंह, सीओ प्रखर पांडे, एसडीएम मनीष कुमार और थाना प्रभारी रामघाट संदीप कुमार सहित कई आला अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही रामघाट महामंडलेश्वर सुरेंद्रनंद गिरि महाराज, ग्राम प्रधान लक्ष्मण शर्मा और स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल का स्वागत किया। अधिकारियों का मानना है कि यह चौकी न केवल सुरक्षा प्रदान करेगी, बल्कि उत्तरदायी पुलिसिंग के प्रति शासन की प्रतिबद्धता को भी दर्शाएगी।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.