इटवा समाधान दिवस: जिलाधिकारी का सख्त निर्देश ‘3 दिन के भीतर निपटाएं शेष 45 शिकायतें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

इटवा

सिद्धार्थनगर जनपद के तहसील इटवा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के तहसील इटवा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन की मौजूदगी में फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान डीएम ने पेंडिंग शिकायतों को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों को समय सीमा के भीतर काम पूरा करने की डेडलाइन दी।

52 शिकायतों में से केवल 7 का मौके पर निस्तारण

समाधान दिवस में कुल 52 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से मौके पर केवल 7 शिकायतों का निस्तारण किया जा सका। शेष 45 शिकायतों को लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि अगले तीन दिनों के भीतर इनका शत-प्रतिशत और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

राजस्व विभाग की सर्वाधिक शिकायतें

प्राप्त शिकायतों का विभागवार विवरण इस प्रकार रहा राजस्व विभाग: 22 प्रार्थना पत्र (सर्वाधिक),पुलिस विभाग: 9 शिकायतें,विकास विभाग: 6 शिकायतें,विद्युत विभाग: 5 शिकायतें,लोक निर्माण विभाग (PWD): 2 शिकायतें,अन्य विभाग: 8 शिकायतें

आईजीआरएस और गुणवत्ता पर जोर

जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक के दौरान पिछले समाधान दिवसों की प्रगति रिपोर्ट भी जांची। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आईजीआरएस (IGRS) पोर्टल और तहसील समाधान दिवस की शिकायतों के निस्तारण में खानापूर्ति बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डीएम का निर्देश जिन मामलों में जटिलता है, वहां जिला स्तरीय टीम गठित कर मौके पर जांच की जाए। फरियादी को न्याय मिलना चाहिए, केवल कागज पर रिपोर्ट लगाना समाधान नहीं है।

मौके पर मौजूद रहे अधिकारी

समाधान दिवस के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन ने पुलिस से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई के लिए थानाध्यक्षों को निर्देशित किया। इस अवसर पर एसडीएम इटवा, तहसीलदार और विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.