बुलंदशहर: ‘मजदूरों के साथ मनरेगा बचाने की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस’ – प्रज्ञा गौड़

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर क्षेत्र के ग्राम दानगढ़ स्थित सामुदायिक भवन में शनिवार को ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत एक विशाल मजदूर चौपाल का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर क्षेत्र के ग्राम दानगढ़ स्थित सामुदायिक भवन में शनिवार को ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत एक विशाल मजदूर चौपाल का आयोजन किया गया। डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर प्रज्ञा गौड़ के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने मनरेगा जॉब कार्ड धारकों से संवाद किया।

चौपाल को संबोधित करते हुए प्रज्ञा गौड़ ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार मनरेगा में हुए भ्रष्टाचार को छिपाने और मजदूरों के हक को मारने के लिए योजना में बदलाव कर रही है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संसद में मजदूरों की आवाज उठा रहे हैं और अब समय है कि मजदूर भी उनके साथ खड़े हों।

जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र राघव ने बताया कि 10 जनवरी से शुरू हुई यह मुहिम 25 फरवरी तक चलेगी, जिसके तहत कलेक्ट्रेट से लेकर लखनऊ विधानसभा और दिल्ली संसद का घेराव किया जाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष पवन कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में रवि लोधी, शिवकुमार राघव, ग्राम प्रधान निर्मल सिंह और सत्यप्रकाश शर्मा सहित सैकड़ों महिला व पुरुष मजदूर उपस्थित रहे।

 

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.