महराजगंज: सिसवा बाजार में आज सजेगा ‘सेहत का मेला’,अनुभवी विशेषज्ञ करेंगे निःशुल्क इलाज

सिसवा बाजार

महराजगंज जनपद रोटरी क्लब निचलौल के तत्वाधान में आज सिसवा बाजार के अवन्तिका मैरेज हॉल में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद रोटरी क्लब निचलौल के तत्वाधान में आज सिसवा बाजार के अवन्तिका मैरेज हॉल में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित यह शिविर शनिवार को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चलेगा।

एक ही छत के नीचे मिलेंगे सभी विशेषज्ञ

इस शिविर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहाँ अलग-अलग बीमारियों के अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टर एक साथ उपलब्ध रहेंगे। शिविर में निम्नलिखित रोगों से संबंधित परामर्श लिया जा सकता है

सामान्य स्वास्थ्य: जनरल फिजिशियन

महिला एवं बाल रोग: स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ और बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ

विशेष अंग: कान-नाक-गला (ENT), नेत्र रोग, स्किन (चर्म) रोग और मुख रोग विशेषज्ञ

जटिल रोग: हड्डी एवं जोड़ रोग, मस्तिष्क एवं स्पाइन, हृदय रोग, गैस्ट्रो (पेट), मूत्र रोग और क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ

थेरेपी: फिजियोथेरेपी की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

मुफ्त जांच की सुविधा

परामर्श के साथ-साथ मरीजों के लिए कई महत्वपूर्ण पैथोलॉजिकल जांचें भी पूरी तरह निःशुल्क रखी गई हैं, जिनमें शामिल हैं:

ECG और ब्लड ग्रुप जांच

BP (रक्तचाप) और शुगर की जांच

आंखों की विस्तृत जांच

BMI और फिजिकल असेसमेंट

रोटरी क्लब: समाज सेवा में अग्रणी

आयोजकों ने बताया कि रोटरी क्लब निचलौल समय-समय पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य करता रहता है। संस्था द्वारा पूर्व में भी ब्लड डोनेशन कैंप, बाढ़ पीड़ितों की सहायता, कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण, वृक्षारोपण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया जाता रहा है।

Voice Of News 24

 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]