सिद्धार्थनगर: बांसी की फल मंडी में शॉर्ट सर्किट से भयंकर अग्निकांड, लाखों की गाड़ियां और दुकानें जलकर राख

बांसी

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी तहसील अंतर्गत नरकटहा स्थित फल मंडी में आज भीषण आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर स्वाहा हो गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी तहसील अंतर्गत नरकटहा स्थित फल मंडी में आज भीषण आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर स्वाहा हो गई। शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे मंडी परिसर में भारी तबाही देखने को मिली है।

तीन प्रमुख फर्मों और वाहनों को भारी क्षति

आग की लपटों ने मंडी की कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण अग्निकांड में मुख्य रूप से शमीम अहमद फूड कंपनी मालिक खुर्शीद अहमद की यह पूरी दुकान और उसमें रखा माल जलकर राख हो गया।महाराष्ट्रा आलू फूड कंपनी मालिक मोती खान की फर्म को भी भारी नुकसान हुआ है, दुकान पूरी तरह जल गई है।मैजिक गाड़ी खाक परवेज अहमद की खड़ी मैजिक गाड़ी धू-धू कर जल गई, जिसमें लदा हुआ कीमती माल भी आग के हवाले हो गया।

पुलिस और जनता के साहस से टला बड़ा हादसा

आग की सूचना मिलते ही बांसी कोतवाली प्रभारी मृत्युंजय पाठक भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस प्रशासन ने स्थानीय जनता के सहयोग से सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल आग बुझाने का कार्य शुरू किया। दमकल (फायर ब्रिगेड) की गाड़ियों ने मौके पर पहुँचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया, जिससे मंडी के अन्य हिस्सों में आग फैलने से रुक गई और एक बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया।

मौके पर पहुँचे आलाधिकारी

घटना की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक, एसडीएम बांसी और सीओ बांसी ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। अधिकारियों ने पीड़ित व्यापारियों से बात की और नुकसान का जायजा लिया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.