सिद्धार्थनगर : भीषण ठंड में गरीबों का सहारा बनीं विधायक सैय्यदा खातून, 5 गांवों में 375 जरूरतमंदों को बांटे कंबल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में जारी कड़ाके की ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र की विधायक सैय्यदा खातून ने मानवता की मिसाल पेश की है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में जारी कड़ाके की ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र की विधायक सैय्यदा खातून ने मानवता की मिसाल पेश की है। सोमवार को अपने जनसेवा अभियान के तहत उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का सघन दौरा किया और असहाय व बुजुर्गों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए।

पाँच गांवों में पहुँचा राहत का हाथ

विधायक सैय्यदा खातून ने महतिनियां, तेनुई, गरदहिया, जुझरा और पोखरा गांवों का भ्रमण कर जनचौपाल लगाई। इस दौरान उन्होंने व्यक्तिगत रूप से 375 गरीब और पात्र व्यक्तियों को कंबल भेंट किए। कंबल पाकर बुजुर्गों के चेहरों पर राहत की मुस्कान दिखी।

‘मजलूमों की सेवा ही पहली प्राथमिकता’

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि राजनीति उनके लिए माध्यम है, लेकिन मजलूमों और गरीबों की सेवा करना उनका वास्तविक लक्ष्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और स्थानीय प्रशासन से आह्वान किया कि इस भीषण ठंड में कोई भी पात्र व्यक्ति सहायता से वंचित न रहे। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि क्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की उचित व्यवस्था बनी रहे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से बहरैची प्रसाद प्रेमी, अजय यादव, बालकृष्ण ओझा, जफर मलिक, सौरभ पांडेय, पिंटू पांडेय और पूर्व जिला पंचायत सदस्य फैजान उर्फ शब्लू उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त नौशाद मलिक, खान गुलाम मुस्तफा, अमन गौतम, आकाश शर्मा, कलीमुल्लाह मलिक, श्रीराम, सुन्दर यादव, राजाराम गौतम, राजू, मतीबुल्लाह और विशाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.