परतावल (महराजगंज)
महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल स्थित पंचायत इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित पीआईसी गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन का रोमांच अपने चरम पर रहा।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल स्थित पंचायत इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित पीआईसी गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन का रोमांच अपने चरम पर रहा। प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में काठमांडू (नेपाल) ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जम्मू-कश्मीर को 2–0 से पराजित कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

मैच की शुरुआत से ही काठमांडू नेपाल की टीम ने आक्रामक रुख अपनाया। बेहतरीन पासिंग और सटीक मूवमेंट के दम पर टीम ने पहले हाफ में बढ़त बनाई, जिसे दूसरे हाफ में और मजबूत करते हुए जीत सुनिश्चित कर ली। जम्मू-कश्मीर की टीम ने वापसी की कोशिश की, लेकिन काठमांडू के मजबूत डिफेंस के सामने वह सफल नहीं हो सकी।
वहीं दिन के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में छपरा बनाम दिल्ली के बीच खेल बेहद रोमांचक रहा। निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। इसके बाद मुकाबला पेनल्टी शूटआउट में पहुंचा, जहां छपरा की टीम ने शानदार संयम दिखाते हुए दिल्ली को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता का आयोजन मुख्य आयोजक समाजसेवी एवं युवा नेता अमन शांडिल्य के नेतृत्व में तथा नगर पंचायत परतावल अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश कुमार मद्धेशिया एवं सचिव अजय कुमार सैनी की निगरानी में किया जा रहा है। आयोजन की व्यवस्थाओं और खेल स्तर में प्रतिदिन निखार देखने को मिल रहा है, जिसकी दर्शकों और खेल प्रेमियों द्वारा सराहना की जा रही है।
पहले सेमीफाइनल के अवसर पर मुख्य अतिथि एवं मुख्य संयोजक अमन शांडिल्य ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फुटबॉल को किक मारकर औपचारिक रूप से खेल का शुभारंभ किया। उनके साथ बृजेंद्र कृष्ण त्रिपाठी ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस मौके पर परतावल ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, गौरव पटेल, विधानसभा 319 के भावी प्रत्याशी अजय गुप्ता उर्फ लाला भैया,जिला महामंत्री रघुनाथ गुप्ता, , व्यापार मंडल अध्यक्ष बलराम गुप्ता,कोषाध्यक्ष महाजन कश्यप, शिवेंद्र सिंह, जय गोविंद सिंह सैतवार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों को आयोजकों की ओर से माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।अब प्रतियोगिता का महान फाइनल मुकाबला काठमांडू (नेपाल) और छपरा के बीच खेला जाएगा, जिसे लेकर दर्शकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
कल तक राष्ट्रपति थे और आज इस तरह लाचार! मादुरो और उनकी पत्नी को न्यूयॉर्क के DEA दफ़्तर में यूँ पेश किया गया pic.twitter.com/cnfmfbO5gR
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 4, 2026






















