महराजगंज: सिसवा के बड़हरा महंत में विराट हिंदू सम्मेलन संपन्न; “हिंदू धर्म रखता है संपूर्ण विश्व के कल्याण की भावना” — सुरजीत जी

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सिसवा विकासखंड के बड़हरा महंत में आज रविवार को ‘विराट हिंदू महासम्मेलन’ का आयोजन अत्यंत भव्य और अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सिसवा विकासखंड के बड़हरा महंत में आज रविवार को ‘विराट हिंदू महासम्मेलन’ का आयोजन अत्यंत भव्य और अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में हजारों की संख्या में उमड़े जनसमूह ने हिंदू एकता और राष्ट्र कल्याण का संकल्प लिया।

हिंदू समाज का संगठन राष्ट्र के लिए अनिवार्य

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोरक्ष प्रांत के संयोजक सुरजीत जी ने अपने संबोधन में हिंदू धर्म की व्यापकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा हिंदू सम्मेलन केवल भारत के कोने-कोने में ही नहीं, बल्कि विश्व के 42 देशों में आयोजित हो रहे हैं।उन्होंने एक महान महापुरुष (बहादुर) के बलिदान के 350वें वर्ष का स्मरण कराते हुए इसे शहीद दिवस के रूप में मनाने की बात कही। उन्होंने जोर देकर कहा कि हिंदू धर्म संपूर्ण विश्व के कल्याण की भावना रखता है। जब हिंदू समाज संगठित होगा, तभी राष्ट्र और विश्व का वास्तविक कल्याण संभव है।

भजनों से मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

अंतरराष्ट्रीय भजन गायक और उत्तर प्रदेश नाट्य अकादमी के सदस्य अमित अंजन ने अपनी सुमधुर आवाज में भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे पंडाल में मौजूद हजारों लोग भक्ति-भाव में सराबोर हो गए।

क्रांतिकारियों और महात्माओं का योगदान

विशिष्ट वक्ता आलोक कुमार शर्मा ने कहा कि वंदे मातरम का घोष करते हुए हमारे क्रांतिकारियों ने देश के लिए सर्वस्व अर्पण कर दिया। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में संतों और महात्माओं के अमूल्य योगदान को भी याद किया।

गरिमामयी उपस्थिति

अध्यक्षता बड़हरा महंत के मठाधीश महंत संकरण रामानुज दास,संचालन ज्योतिष मणि त्रिपाठी।

प्रमुख उपस्थिति

ग्राम प्रधान बृजेश पांडे, जितेंद्र बहादुर सिंह, नगेंद्रमल, रामबचन चौहान, रणधीर सिंह, राजेश सिंह, राममिलन गुप्ता, मुक्ति सिंह, कन्हैया प्रसाद सहित हजारों श्रद्धालु।

सम्मेलन के समापन पर मठाधीश ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.