बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने नई दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल से शिष्टाचार मुलाकात की।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने नई दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए एक महत्वपूर्ण मांग पत्र सौंपा।
स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की मांग
मुलाकात के दौरान जिलाध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने क्षेत्र की जनता की समस्याओं को प्रमुखता से रखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) स्याना में आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की मांग की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से स्याना CHC में अल्ट्रासाउंड एवं एमआरआई (MRI) केंद्र खोलने का अनुरोध किया, ताकि स्थानीय ग्रामीणों को गंभीर जांचों के लिए जिला मुख्यालय या निजी केंद्रों के चक्कर न काटने पड़ें।
केंद्रीय मंत्री ने दिया आश्वासन
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने मांगों को गंभीरता से सुना और जनहित के इस मुद्दे पर शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस संबंध में वे जल्द ही उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग) से वार्ता कर समाधान सुनिश्चित करेंगी।
इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष के साथ अपना दल (एस) के जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सैन, जिला कार्यकारिणी सदस्य हरिओम सैनी, किसान मंच के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान और मुन्ना अहमद अल्वी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लखनऊ
➡️आवास विकास का संपत्ति प्रबंधक निलंबित
➡️संपत्ति प्रबंधक देशराज हुए सस्पेंड
➡️दाखिल-खारिज के नाम पर रिश्वत मांगी
➡️21333 आवेदन में 5640 आवेदन निरस्त किए
➡️आवास आयुक्त ने देशराज को सस्पेंड किया pic.twitter.com/270HDBeIk6— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 3, 2026





















