महंगाई का ‘न्यू ईयर गिफ्ट’: नए साल के पहले ही दिन गैस सिलेंडर के दाम बढ़े; कमर्शियल सिलेंडर ₹111 महंगा

ब्यूरो रिपोर्ट

नए साल 2026 के पहले दिन ही आम जनता और खास तौर पर होटल-रेस्टोरेंट कारोबारियों को महंगाई का जोरदार झटका लगा है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

नए साल 2026 के पहले दिन ही आम जनता और खास तौर पर होटल-रेस्टोरेंट कारोबारियों को महंगाई का जोरदार झटका लगा है। तेल कंपनियों ने आज गुरुवार सुबह एलपीजी (LPG) सिलेंडर के नए दाम अपडेट कर दिए हैं। ताजा अपडेट के मुताबिक, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में करीब 111 रुपये प्रति सिलेंडर की बंपर बढ़ोतरी की गई है।

प्रमुख महानगरों में कमर्शियल सिलेंडर के नए दाम

आज सुबह से लागू हुई नई दरों के बाद दिल्ली से लेकर चेन्नई तक सिलेंडर के भाव आसमान छू रहे हैं:

दिल्ली: जो सिलेंडर कल तक ₹1580.50 में मिलता था, अब उसके लिए ₹1691.50 चुकाने होंगे।

मुंबई: यहाँ दाम ₹1531.50 से बढ़कर ₹1642.50 हो गए हैं।

कोलकाता: कमर्शियल सिलेंडर अब ₹1795 (पुराना रेट ₹1684) में मिलेगा।

चेन्नई: यहाँ सबसे ज्यादा मार पड़ी है, जहाँ नया दाम ₹1849.50 पहुँच गया है।

घरेलू रसोई गैस के दाम स्थिर: गृहिणियों को राहत

एक तरफ जहाँ कमर्शियल सिलेंडर ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है, वहीं तेल कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम पिछले कई महीनों से स्थिर बने हुए हैं। गौरतलब है कि आखिरी बार घरेलू सिलेंडर की कीमतों में 8 अप्रैल 2025 को फेरबदल किया गया था, तब से इसके रेट जस के तस बने हुए हैं।

पिछले दो महीनों की राहत के बाद बड़ा झटका

दिसंबर 2025 में तेल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में ₹10 की मामूली कटौती कर राहत दी थी। वहीं नवंबर में भी ₹5 घटाए गए थे। लेकिन अक्टूबर 2025 में हुई बढ़ोत्तरी के बाद, साल 2026 की शुरुआत में ही ₹111 की यह भारी वृद्धि अब तक की सबसे बड़ी उछाल मानी जा रही है।

बाजार पर पड़ेगा सीधा असर

कमर्शियल गैस के दाम बढ़ने से बाहर खाना-पीना महंगा होने के आसार हैं। रेस्टोरेंट, ढाबा और कैंटीन संचालकों का कहना है कि गैस की लागत बढ़ने से उनके पास खाने की थाली और अन्य खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ाने के अलावा कोई चारा नहीं बचेगा।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.