महराजगंज
महराजगंज अपने खोए हुए मोबाइल की उम्मीद छोड़ चुके सैकड़ों लोगों के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज अपने खोए हुए मोबाइल की उम्मीद छोड़ चुके सैकड़ों लोगों के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आया। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देशन में जनपदीय सर्विलांस सेल ने बेहतरीन कार्य करते हुए कुल 121 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिन्हें आज उनके असली मालिकों को सौंप दिया गया।
₹26 लाख से अधिक है बरामद फोन की कीमत
बरामद किए गए इन 121 मोबाइल हैंडसेट्स की अनुमानित बाजार कीमत लगभग ₹26,33,016 (छब्बीस लाख तैंतीस हजार सोलह रुपये) बताई जा रही है। इनमें कई महंगे स्मार्टफोन और हाई-एंड डिवाइस शामिल हैं, जो पिछले कुछ समय में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से गुम हो गए थे।
सर्विलांस सेल की तकनीकी सफलता
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सर्विलांस सेल लगातार इन खोए हुए मोबाइलों को ट्रेस करने के लिए तकनीकी निगरानी कर रही थी। कड़े प्रयासों के बाद टीम ने इन फोन्स को अलग-अलग स्थानों से ट्रैक कर बरामद किया।
अपनों के बीच पहुँचकर खिले स्वामियों के चेहरे
आज जब पुलिस लाइन/कार्यालय में मोबाइल स्वामियों को बुलाकर उनके फोन सुपुर्द किए गए, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कई लोगों ने बताया कि उन्होंने फोन मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन पुलिस की इस तत्परता ने उनका विश्वास कानून के प्रति और मजबूत किया है।
महराजगंज जनपद के बरगदवा थाना क्षेत्र के ग्राम डगरूपुर से एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। यहाँ एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद से गांव में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है।@Uppolice @maharajganjpol pic.twitter.com/PmnQFQgLUi
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 30, 2025





















