महराजगंज
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में कड़ाके की ठंड और लगातार बढ़ रही गलन को देखते हुए जिला प्रशासन सख्त और मुस्तैद नजर आ रहा है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में कड़ाके की ठंड और लगातार बढ़ रही गलन को देखते हुए जिला प्रशासन सख्त और मुस्तैद नजर आ रहा है। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा और उनके उत्तम स्वास्थ्य को सर्वोपरि रखते हुए जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में दो दिवसीय शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है।
विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के मद्देनजर लिया फैसला पिछले कुछ दिनों से जिले में तापमान में भारी गिरावट और शीतलहर का प्रकोप देखा जा रहा है। सुबह और शाम के समय हो रही अत्यधिक गलन के कारण छोटे बच्चों को स्कूल जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। जिलाधिकारी ने अभिभावकों और बच्चों की चिंता को ध्यान में रखते हुए यह संवेदनशील निर्णय लिया है। प्रशासन का स्पष्ट कहना है कि बच्चों के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
लंबित कार्यों को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश छुट्टी के आदेश के साथ ही जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों के लिए भी कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा है कि स्कूल बंद होने का अर्थ यह कतई नहीं है कि विकास कार्य रुक जाएं।
सिद्धार्थनगर में खाद की तस्करी और लापरवाही पर गाज जिला कृषि अधिकारी सस्पेंडhttps://t.co/ZX7UTP0r4p
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 24, 2025

















