BREAKING: सिद्धार्थनगर में ठंड का सितम, कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल कल बंद; DM ने दिए सख्त आदेश

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में लगातार गिरते तापमान और कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में लगातार गिरते तापमान और कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने शीतलहर के बढ़ते प्रकोप के कारण 20 दिसंबर (शनिवार) को जिले के कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया है।

सभी बोर्डों पर लागू होगा आदेश

डीएम द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह अवकाश जिले के सभी:

CBSE और ICSE बोर्ड के स्कूल

परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालय

अशासकीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा।

स्वास्थ्य सुरक्षा को बताया प्राथमिकता

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सुबह और शाम के समय घना कोहरा और शीतलहर बच्चों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो रही है। बच्चों के बीमार होने की आशंका को देखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि “बच्चों का स्वास्थ्य सर्वोपरि है, शीतलहर के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

आदेश की अनदेखी पर होगी कार्रवाई

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि कोई भी विद्यालय इस आदेश का उल्लंघन करता पाया गया, तो संबंधित संस्थान के प्रबंधक और प्रधानाचार्य के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि वे समय रहते सभी अभिभावकों और छात्रों तक इस अवकाश की सूचना पहुंचाएं।

अभिभावकों के लिए एडवाइजरी

जिला प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए उचित गर्म कपड़े पहनाएं और कोहरे के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है, जिस पर प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.