महराजगंज : बिजली की तार पर रूका है पेड़ का शाखा, शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी कर रहें आनाकानी, किसी बड़े हादसे का कर रहें इंतजार?

महराजगंज

महराजगंज जनपद के लक्ष्मीपुर क्षेत्र अंतर्गत अड्डा बाजार पावर हाउस के निकट,मुड़ली महुअवा टोला पर ग्रामीणों की समस्याएं बढ़ गईं हैं, जिससे वे लोग असहज महसूस कर रहे हैं।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के लक्ष्मीपुर क्षेत्र अंतर्गत अड्डा बाजार पावर हाउस के निकट,मुड़ली महुअवा टोला पर ग्रामीणों की समस्याएं बढ़ गईं हैं, जिससे वे लोग असहज महसूस कर रहे हैं।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता के मुताबिक, उक्त गांव में बिजली विभाग द्वारा बिजली की तार को पेड़ की शाखा के नीचे से दौड़ाया गया है, जिसके कारण पेड़ की शाखा अब उस बिजली की तार को दबा दिया है। इस दृश्य को देखकर उक्त गांव के लोग असहज महसूस करते हुए, संबंधित विभागीय अधिकारियों को सूचित कर तत्काल सुरक्षित रूप से उस बिजली की तार को दौड़ाने के लिए प्रार्थना भी किया है, लेकिन उन जिम्मेदार अधिकारियों को कोई फर्क नहीं पड़ता दिख रहा है।
ग्रामीणों की यह समस्या लगातार बनी हुई है और जिम्मेदार अधिकारी दफ्तर में बैठकर कुर्सियां तोड़ रहें हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि “यदि तेज़ हवा चलती है तो तार टूट सकता है और विभाग की ये लापरवाही हम सभी के लिए काल बन सकती है।”
अब सवाल यह है कि, विभागीय अधिकारियों की लापरवाही और आनाकानी के कारण यदि कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो कौन होगा जिम्मेदार? सवाल यह भी है कि ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारी और कर्मचारी आखिर कर क्या रहे हैं?

अब देखना यह दिलचस्प होगा कि पुनः अधिकारियों को कुम्भकर्णी नींद से जगाने के बाद ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान होता है या फिर उक्त समस्याएं पहले से भी ज्यादा गहरी हो जायेंगी?

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.