मऊ: घने कोहरे की चादर में लिपटा जनपद, गलन और खराब हवा ने बढ़ाईं मुश्किलें

मऊ

मऊ जनपद में आज सुबह घना कोहरा छाए रहने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। दृश्यता (विजिबिलिटी) बेहद कम होने के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद में आज सुबह घना कोहरा छाए रहने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। दृश्यता (विजिबिलिटी) बेहद कम होने के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर और लगातार हॉर्न बजाते हुए यात्रा करनी पड़ी।

जिले का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंडी हवाओं और गलन के कारण लोग ठिठुरने को मजबूर हैं और जगह-जगह अलाव का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल कोहरे और ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

चिंता की बात यह है कि ठंड के साथ प्रदूषण ने भी दस्तक दी है। जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 170 तक पहुँच गया है, जो स्वास्थ्य के लिहाज से ‘चिंताजनक’ श्रेणी में आता है। प्रशासन ने बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.