महराजगंज: पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न, पटाखे फोड़ बांटी मिठाई

महराजगंज

महराजगंज जनपद के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को उत्तर प्रदेश भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर महराजगंज जनपद के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को उत्तर प्रदेश भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर महराजगंज जनपद के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। आनंद नगर स्थित पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के आवास पर भाजपाइयों ने पटाखे फोड़े और मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।

कुर्मी समाज के जिलाध्यक्ष बिनोद चौधरी और ओम प्रकाश साहनी ने इस निर्णय को महराजगंज जनपद के लिए गौरव का क्षण बताया। यह पहला मौका है जब महराजगंज के किसी नेता ने प्रदेश अध्यक्ष पद की बागडोर संभाली है।

पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के सुपुत्र रवींद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में भी कार्यकर्ताओं ने बैठक कर खुशी व्यक्त की। भाजपा कार्यकर्ता शिवम जायसवाल और गादे पहलवान ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार महराजगंज जैसे सीमावर्ती जनपद को भाजपा संगठन में यह मौका मिला है, जो गर्व का विषय है।

कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से न केवल महराजगंज बल्कि संपूर्ण पूर्वांचल के विकास की गति तेज होगी। इस अवसर पर जयन्त कुमार जायसवाल, प्रदीप चौधरी, शैलेश कन्नौजिया, करम चंद यादव, राम नारायण सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24