उन्नाव
उन्नाव जिले के अचलगंज थाना क्षेत्र के छिरिया गांव में तीन दिन से लापता एक युवक की नृशंस हत्या का मामला सामने आया है। युवक का शव गांव के बाहर एक बाग में पड़ा मिला, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उन्नाव जिले के अचलगंज थाना क्षेत्र के छिरिया गांव में तीन दिन से लापता एक युवक की नृशंस हत्या का मामला सामने आया है। युवक का शव गांव के बाहर एक बाग में पड़ा मिला, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
मृतक की पहचान होने के बाद परिजनों ने बताया कि युवक पिछले तीन दिनों से लापता था, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी।
पुलिस ने बताया कि युवक की हत्या गले में रस्सी कसकर की गई है और उसका चेहरा भी खून से लथपथ मिला है, जो दर्शाता है कि हत्या से पहले उसके साथ मारपीट भी की गई होगी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजनों और ग्रामीणों ने हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। अचलगंज पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की गहनता से जांच में जुट गई है। पुलिस हत्या के पीछे के कारणों और हत्यारों का पता लगाने के लिए कॉल डिटेल्स खंगाल रही है।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 14 दिसम्बर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/fr5VVvKSAH
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 14, 2025





















