महराजगंज: अनियंत्रित बोलेरो ने छीनी बेटे की जान, घर में सो रहे युवक को चारपाई समेत दूर फेंका; इलाके में पसरा मातम

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा डेसो में बीती रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। एक अनियंत्रित बोलेरो सीधे सड़क किनारे बने एक गरीब के घर में जा घुसी।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा डेसो में बीती रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। एक अनियंत्रित बोलेरो सीधे सड़क किनारे बने एक गरीब के घर में जा घुसी।

हादसे के वक्त झोपड़ी के अंदर सो रहे सूरज पांडे (उम्र 28 वर्ष) को बोलेरो ने चारपाई सहित उठाकर दूर फेंक दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

मृतक की मां, सावित्री (उम्र 65 वर्ष), जो बेहद गरीब परिवार से हैं, पिछले 20 सालों से सूरज के साथ इसी छोटी सी झोपड़ी में जीवन गुजार रही थीं। सूरज मेहनत-मजदूरी कर अपनी मां का एकमात्र सहारा थे। हादसे के बाद मां सावित्री का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल मुआवजा देने की मांग की है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.