कानपुर देहात
कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर पेशेवर जमानतदारों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी लंबे समय से न्यायालयों में फर्जी दस्तावेज पेश कर अपराधियों को जमानत दिलाने का अवैध काम कर रहे थे।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर पेशेवर जमानतदारों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी लंबे समय से न्यायालयों में फर्जी दस्तावेज पेश कर अपराधियों को जमानत दिलाने का अवैध काम कर रहे थे।
अपर पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बटन लाल और मनोज कुमार के रूप में हुई है। इन दोनों के खिलाफ पहले से ही कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
रूरा थाना पुलिस टीम ने सघन जांच के बाद इन आरोपियों को पकड़ा और उनके फर्जीवाड़े के नेटवर्क का खुलासा किया। बताया गया है कि ये आरोपी कई अपराधियों को जमानत दिलवाने में सहायक थे, जिसके कारण वे जेल से छूटकर दोबारा अपराध करते थे।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस अब इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
हाथरस: युवती से छेड़छाड़ मामले में पुलिस का एक्शन, दो मनचले गिरफ्तार, तख्ती पर मांगी माफीhttps://t.co/naQ8Z46Hur
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 12, 2025













