हरदोई: ई-रिक्शा चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, वाहन और फोन बरामद

हरदोई

हरदोई जनपद के पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ई-रिक्शा चालक से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला जनपद के बघौली थाना क्षेत्र का है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


हरदोई जनपद के पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ई-रिक्शा चालक से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला जनपद के बघौली थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आलोक और विमल के रूप में हुई है। इन दोनों ने एक ई-रिक्शा चालक को निशाना बनाते हुए उसका वाहन और मोबाइल फोन लूट लिया था।

पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनके पास से लूटा गया ई-रिक्शा और मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन शातिर लुटेरों को पकड़ा।

दोनों आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि लूट और चोरी की वारदातों को रोकने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है।

 

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.