आनंदनगर स्टेशन का रेल मंत्रालय सदस्य ने किया औचक निरीक्षण, दुकानदारों की पीड़ा सुनी

महराजगंज

महराजगंज जनपद के आनंदनगर रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण करने पहुँचे रेल मंत्रालय के सदस्य कृष्ण कुमार वर्मा ने स्टेशन के पीछे करीब सात दशक से दुकान चला रहे व्यापारियों की पीड़ा सुनी।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के आनंदनगर रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण करने पहुँचे रेल मंत्रालय के सदस्य कृष्ण कुमार वर्मा ने स्टेशन के पीछे करीब सात दशक से दुकान चला रहे व्यापारियों की पीड़ा सुनी। व्यापारियों ने उन्हें एक ज्ञापन सौंपकर अपनी आपबीती सुनाई।

दुकानदारों का कहना है कि वे लगभग 70 वर्ष पहले से रेल विभाग से अलॉटमेंट और लाइसेंस लेकर यहाँ व्यापार करते आ रहे हैं। उनका आरोप है कि हालिया घटनाक्रमों के चलते उनका व्यापार बाधित हो गया है, जिससे उनके परिवारों का भरण-पोषण, बच्चों की पढ़ाई और अन्य खर्चे चलाना मुश्किल हो गया है। दुकानदारों ने खुद को बेसहारा, बेरोजगार और बर्बाद होने की स्थिति में बताया।

 

रेल मंत्रालय के सदस्य कृष्ण कुमार वर्मा ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी लाइसेंस और अलॉटमेंट संबंधी शिकायतों की जांच कर उचित समाधान निकाला जाएगा। इस दौरान ध्रुव वर्मा, आशुतोष श्रीवास्तव, मुरली मनोहर मिश्र, सोनू जायसवाल सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24