महराजगंज
महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) मिठौरा का औचक निरीक्षण कर वहाँ की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) मिठौरा का औचक निरीक्षण कर वहाँ की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। उन्होंने ओपीडी, आयुष्मान वार्ड, ईटीसी वार्ड, लेबोरेटरी और फार्मेसी सहित सभी प्रमुख सेक्शनों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान, दवाओं के उचित रखरखाव न होने पर जिलाधिकारी ने फार्मासिस्ट को कड़ी फटकार लगाई और दवाओं को निर्धारित मानक के अनुसार सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। वहीं, केंद्र पर हेल्थ एटीएम खराब पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए उसे तत्काल ठीक कराने का आदेश दिया।
डीएम ने केंद्र परिसर में साफ-सफाई की खराब स्थिति और अव्यवस्था मिलने पर गंभीर असंतोष व्यक्त किया और एमओआईसी को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। साथ ही, बाह्य परिसर की सफाई हेतु बीडीओ और डीपीआरओ को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
जिलाधिकारी ने उपस्थित मरीजों से संवाद किया, जिन्होंने उपचार और दवाओं की आपूर्ति पर संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के समय ओपीडी में 85 मरीज देखे गए थे, 21 मरीजों की जांचें हुई थीं, और मौके पर 6 आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए थे।
डीएम ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी, क्योंकि स्वास्थ्य सेवाएं शासन की शीर्ष प्राथमिकता हैं। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बरगदवा पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, अपराध और यातायात व्यवस्था पर कसा शिकंजाhttps://t.co/7BDvQgbu0Z
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 12, 2025























