सिद्धार्थनगर: भीषण ठंड के कारण ओवरब्रिज के पास खानाबदोश की मौत, लाश मिलने से हड़कंप

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के मुख्यालय पर लोहिया कला भवन गेट और कलेक्ट्रेट परिसर के पास, एनएच-28 ओवरब्रिज की साइड रेलिंग से सटे एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। लाश मिलने की सूचना पर ब्रिज पर भारी भीड़ जमा हो गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद के मुख्यालय पर लोहिया कला भवन गेट और कलेक्ट्रेट परिसर के पास, एनएच-28 ओवरब्रिज की साइड रेलिंग से सटे एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। लाश मिलने की सूचना पर ब्रिज पर भारी भीड़ जमा हो गई।

राहगीरों ने बताया कि मृतक व्यक्ति खानाबदोश प्रतीत होता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि भीषण ठंड के कारण उसकी मौत हुई होगी।

सूचना मिलते ही थाना सिद्धार्थनगर की स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुँची और तत्परता दिखाते हुए इंसानियत का परिचय दिया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति की लाश को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस, मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर भेज दिया।

पुलिस अब मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है ताकि उसके परिजनों को सूचित किया जा सके। इस घटना ने एक बार फिर जिले में बेघर और जरूरतमंद लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

Voice Of News 24