महराजगंज
महराजगंज पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पर अवैध यूरिया खाद तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे तस्करी विरोधी अभियान के तहत, ठूठीबारी थाना पुलिस ने 12 दिसंबर 2025 को बड़ी सफलता हासिल की।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पर अवैध यूरिया खाद तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे तस्करी विरोधी अभियान के तहत, ठूठीबारी थाना पुलिस ने 12 दिसंबर 2025 को बड़ी सफलता हासिल की।
थानाध्यक्ष महेंद्र मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने झरही नदी बांध के पास छापेमारी की और तीन बोरी भारत निर्मित यूरिया खाद और एक मोटरसाइकिल के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। यह खाद अवैध रूप से सीमा पार नेपाल ले जाने की तैयारी थी।
यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में की गई। मुखबिर की सूचना पर कांस्टेबल भीम कुमार और प्रमोद यादव सहित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की।
गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ कस्टम एक्ट की धारा 110 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बरामद यूरिया और मोटरसाइकिल को आगे की विधिक कार्रवाई के लिए ठूठीबारी स्थित कस्टम कार्यालय को सौंप दिया है। इस कार्रवाई से सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध तस्करी पर लगाम लगने की उम्मीद है।
बरगदवा पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, अपराध और यातायात व्यवस्था पर कसा शिकंजाhttps://t.co/7BDvQgbu0Z
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 12, 2025


















