मैनपुरी
मैनपुरी जनपद के किशनी क्षेत्र के कुसमरा-रामनगर मार्ग पर हिरौली पुलिया के पास एक बड़ा हादसा हो गया, जहाँ एक स्कूली बस बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मैनपुरी जनपद के किशनी क्षेत्र के कुसमरा-रामनगर मार्ग पर हिरौली पुलिया के पास एक बड़ा हादसा हो गया, जहाँ एक स्कूली बस बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे के दौरान बस में करीब 20 से 25 बच्चे सवार थे। बस पलटने के साथ ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद राहगीरों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और बच्चों को बस से बाहर निकाला। इस दुर्घटना में करीब 6 स्कूली बच्चों को चोटें आई हैं। हादसे में बाइक सवार युवक भी घायल हुआ है।
सभी घायल बच्चों को तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है। कुछ राहगीरों का आरोप है कि बस चालक तेज गति से बस चला रहा था, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जाँच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की गहराई से जाँच कर रही है।
बरगदवा पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, अपराध और यातायात व्यवस्था पर कसा शिकंजाhttps://t.co/7BDvQgbu0Z
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 12, 2025























