हमीरपुर
हमीरपुर जनपद के हमीरपुर जिले में, कुरारा थाना पुलिस और सिपाही पर जानलेवा हमला करने के वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हमीरपुर जनपद के हमीरपुर जिले में, कुरारा थाना पुलिस और सिपाही पर जानलेवा हमला करने के वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
कुरारा थाना क्षेत्र के उमराहट गांव में कुछ दिन पूर्व पुलिस टीम पर हमला कर एक सिपाही को बेरहमी से पीटा गया था और सरकारी पिस्टल छीन ली गई थी। इस मामले में 19 नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी, जिसके बाद से पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही थी।
मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से छीनी गई सरकारी पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए हैं। घायल सिपाही का इलाज कानपुर के अस्पताल में चल रहा है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने घायल बदमाश को भी उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है और आगे की विधिक कार्यवाही कर रही है।
सिद्धार्थनगर:साइबर क्राइम से मुकाबले को पुलिस तैयार SP ने किया ‘नवीन चुनौतियों’ पर मंथन, जागरूकता अभियान चलाने के दिए निर्देशhttps://t.co/S3iXTjRdYL
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 9, 2025





















