परतावल/महराजगंज
दलालों पर धोखाधड़ी, जालसाजी और षड्यंत्र का आरोप; 2.50 करोड़ की संपत्ति मात्र 20 लाख में कराई गई रजिस्ट्री।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के तहसील दिवस के अवसर पर शनिवार को जिलाधिकारी महराजगंज को दिए गए एक प्रार्थना पत्र ने भूमि संबंधी बड़े फर्जीवाड़े का मामला उजागर किया है। नगर पंचायत परतावल वार्ड नंबर 2 वल्लभनगर तिवारी टोला निवासी मिथिलेश पाण्डेय पत्नी मकसूदन ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पति पिछले काफी समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहे हैं और स्वयं कोई निर्णय लेने की स्थिति में नहीं थे। इसी मानसिक कमजोरी का फायदा उठाकर कुछ स्थानीय दलालों ने कथित रूप से गोरखपुर के प्रॉपर्टी डीलर के साथ मिलकर एक धोखाधड़ीपूर्ण रजिस्ट्री करा ली।
प्रार्थिनी ने बताया कि उनके पति के नाम की मूल्यवान भूमि, जिसकी बाजार कीमत लगभग 2.50 करोड़ रुपये है, उसे दलालों ने महज 20 लाख रुपये में अपने पक्ष में ट्रांसफर करा लिया। आरोप है कि यह रजिस्ट्री फर्जी तरीके से, छल–कपट और षड्यंत्र के तहत कराई गई है, जो भारतीय दंड संहिता की गंभीर धाराओं के अंतर्गत दंडनीय अपराध है।
पीड़िता मिथिलेश पाण्डेय ने बताया कि इस घटना से उनका परिवार भयभीत, दुखी और मानसिक एवं आर्थिक प्रताड़ना से गुजर रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि संबंधित दलालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए तथा उनके परिवार की भूमि को सुरक्षित कराया जाए।
पीड़िता ने यह भी कहा कि यदि समय रहते न्याय नहीं मिला, तो परिवार सड़क पर आने को मजबूर हो जाएगा।
तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र लेने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की जांच कराने की बात कही है।
सिद्धार्थनगर: “ऑपरेशन कवच” के मद्देनज़र खुनुवां बॉर्डर पर सघन चेकिंग, CO मयंक द्विवेदी शोहरतगढ़ ने स्वयं मोर्चा संभालाhttps://t.co/fZ4LsAm5lG
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 6, 2025























