सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जिले मेंआज संवेदनशीलता और समग्र सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए,थाना मोहाना पुलिस और सशस्त्र सीमा बल की एक संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर गहन गश्त अभियान चलाया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जिले मेंआज संवेदनशीलता और समग्र सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए,थाना मोहाना पुलिस और सशस्त्र सीमा बल की एक संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर गहन गश्त अभियान चलाया।
संदिग्ध व्यक्ति/वस्तुओं की सघन चेकिंग
जानकरी के अनुसार बताते चले की यह कार्रवाई डॉ. अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर और प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर के निर्देशन तथा विश्वजीत सौरयान क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में की गई।
पैदल गश्त का मुख्य उद्देश्यकी सुरक्षा संवेदनशीलता के कारण सीमा क्षेत्र में किसी भी अप्रिय घटना को रोकना था।संयुक्त टीम ने सीमावर्ती इलाकों में संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की सघन चेकिंग की और सीमा की सुरक्षा सुनिश्चित की।सुरक्षा बलों की इस संयुक्त तैनाती से सीमा पार होने वाली किसी भी अवैध या संदिग्ध गतिविधि पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखा गया है।
महराजगंज: धानी ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख; परिवार सदमे मेंhttps://t.co/ZD2l4THLLR
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 6, 2025























