महराजगंज: पति-पत्नी के विवाद में पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर

निचलौल

महराजगंज जनपद के निचलौल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा छितौना में आज शनिवार दोपहर करीब 12 बजे, पति-पत्नी के बीच हुए पारिवारिक झगड़े के चलते पत्नी ने आत्महत्या करने की कोशिश की।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा छितौना में आज शनिवार दोपहर करीब 12 बजे, पति-पत्नी के बीच हुए पारिवारिक झगड़े के चलते पत्नी ने आत्महत्या करने की कोशिश की।बिगड़ती हालत देख जिला अस्पताल रेफर

आत्महत्या के प्रयास के बाद युवती की हालत बिगड़ने लगी। यह देखते हुए, परिजनों ने आनन-फानन में युवती को निचलौल स्थित नजदीकी सीएचसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।युवती की पहचान सुनीता गौड़ (उम्र 26 वर्ष), पत्नी कन्हैया गौड़, निवासी छितौना ग्राम सभा के रूप में हुई है।

सीएचसी निचलौल में प्राथमिक उपचार के दौरान युवती की गंभीर और बिगड़ती हालत को देखते हुए, डॉक्टरों ने उसे तत्काल बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया है।

पुलिस कर सकती है जांच

यह घटना पारिवारिक विवाद का परिणाम बताई जा रही है। घटना के संबंध में निचलौल पुलिस द्वारा आवश्यक जांच और कार्रवाई किए जाने की संभावना है ताकि विवाद के मूल कारणों का पता चल सके।

 

Voice Of News 24